क्या आपने सोने की बनी गुंजिया खाई है ?

लखनऊ की गोल्डन गुझिया

लखनऊ: भारत में लखनऊ को नवाबो के शहर के रूप में जाना जाता है। लखनऊ अपनी खूबसूरती और वहां बने ऐतिहासिक स्थलों के लिए पूरी दुनिया मे विख्यात है। लखनऊ के खान-पान को भी बहुत लज़ीज कहा जाता है, यूं कहें कि खान- पान के मामले में लखनऊ सबसे आगे है। यहां तरह तरह के पकवान खाने को मिलते हैं। यहां केवल मांसाहारी ही नही शाकाहारी भोजन में भी बहुत सारी विविधता देखने को मिलती है। जिसे खाने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाओगे। वहीं इस बार लखनऊ की गोल्डन गुझिया सबका मन मोह रही हैं।

कीमत कर देगी आपको हैरान

आपको बता दें कि राजधानी में एक मिठाई की दुकान पर खास तरह की गुझिया बनाई गई है। जिसकी कीमत आपको हैरान और मजबूर कर देगी, ऐसा क्या है इसमें? इस गुझिया की कीमत 42 हज़ार रुपये प्रति किलो है। इसकी खासियत यह है कि इसे बिना फ्रीज़ में रखे भी कई दिनों तक खाया जा सकता है।

क्या है इसमें खास

इस गुझिया में चिलगोजा, स्वर्ण भस्म, पिस्ता और अन्य महत्वपूर्ण चीजों को मिलाकर बनाया गया है। इस गोल्डन गुझिया ऊपर सोने का वर्क भी चढ़ाया गया है। जिसके कारण इसकी कीमत बहुत ज्यादा है। होली के समय इस सोने के वर्क वाली गुझिया को गोमतीनगर के एक बड़े मिठाई प्रतिष्ठान ने बाजार में उतारा है। इसको बनाने में काफी समय लगता है। अभी यह बहुत चर्चा का विषय भी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *