भाजपा ने असम में जारी किया घोषणा पत्र, अवैध अतिक्रमण हटाने पर ज़ोर

नई दिल्ली। असम मे विधानसभा चुनाव होने जा रहे है, जिसके चलते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया  है। जिस वक्त यह घोषणापत्र जारी किया गया , उस वक्त केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा भी शामिल रहे। बता दे कि 126 सीटों वाली राज्य विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान कराए जाएंगे। इस दौरान नड्डा ने कहा कि” हम असम की सुरक्षा के लिए सही एनआरसी पर काम करेंगे। हम वास्तविक भारतीय नागरिकों की रक्षा करेंगे और घुसपैठियों का पता लगाकर अहोम सभ्यता को सुरक्षित रखेंगे। असम के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए, हम परिसीमन प्रक्रिया को गति देंगे।”

बाढ़ की त्रासदी को रोकने के लिए नए प्रयास किये जायेंगे

भाजपा की तरफ से नड्डा  के द्वारा 10 संकल्प रखे गए  जिसमे  पहला-मिशन ब्रह्मपुत्र। असम में बाढ़ का आना एक बड़ी समस्या बड़ी समस्या बनी हुई है, उसे रोकने के लिए नए-नए तरीके से प्रयास किए जाएंगे  ताकि बाढ़ की त्रासदी से असम की जनता को बचाया जा सकें। हम ब्रम्हपुत्र के आसपास बड़े जलाशयों का निर्माण किया जाएगा ताकि अतिरिक्त पानी का संरक्षण किया जा सके। 

अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा

 30 लाख पात्र परिवारों को ओरुनोडोई योजना के तहत  महीने में 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अवैध अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ नाम घरों का अच्छे से निर्माण हो सके उसके लिए सभी नाम घरों को ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सबसे ज़्यादा तेज़ी से नौकरियां पैदा करने वाला राज्य बनेगा असम

नड्डा ने अगे कहा कि  सबसे ज़्यादा तेज़ी से नौकरियां पैदा करने राज्य   देश में असम  बनेगा। सरकारी क्षेत्र में दो लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी जिसमें से एक लाख लोगों को  31 मार्च 2022 तक नौकरी दी जाएगी।  और निजी क्षेत्र में 8 लाख नौकरियों की व्यवस्था की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *