कस्ता में दलित समाज की बैठक में पहुंचे हजारों लोग

लखीमपुर खीरी। बाबूरामेश्वर दयाल महाविद्यालय ओइल सरैयाँ में अनुसूचित जाति समाज की एक विशाल बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर की अध्यक्षता में शामिल हुए। कस्ता विधानसभा क्षेत्र 143 के विभिन्न गांवों से हजारों लोगों ने बैठक में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक सौरभ सिंह सोनू और जुगुल किशोर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। समाज के लोगों ने दोनों नेताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। मंच से संबोधित करते हुए नेताओं ने डॉ. अंबेडकर की विचारधारा पर प्रकाश डाला और बाबा साहेब के संदेश ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ को दोहराया। साथ ही समाज की एकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विश्वराज गौतम, बुद्धेश गौतम, सचिन सिंह नितिन, बिंद्रा प्रसाद, रघुवर दयाल, रवि गौतम, अमर सिंह गौतम, रोहन लाल गौतम, अशोक कुमार गौतम, कृष्ण कुमार गौतम रामदीन पुरवा, संदीप गौतम, सियाराम गौतम, संजीव गौतम, गार्गी प्रसाद, बीडीसी राजेंद्र प्रसाद गौतम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।