केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले का दो दिवसीय लखनऊ दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल


लखनऊ। रामदास आठवले के दो दिवसीय लखनऊ दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने जानकारी दी कि राजधानी में पार्टी के दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बताया गया कि आठवले 25 अप्रैल को प्रातः लखनऊ पहुंचेंगे और 26 अप्रैल को वापस प्रस्थान करेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे और महिला पदाधिकारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उनका प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।
दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री आईआईएम रोड पर आयोजित ‘स्वाभिमान एक्सीलेंस अवार्ड’ समारोह में भी भाग लेंगे, जहां वे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।