Lawrence Bishnoi: क्या होता अगर बॉलीवुड का सुपरस्टार सलमान खान, UK के मंच पर परफॉर्म कर रहा होता और अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठती, क्या होता अगर दुनिया के सामने सलमान खान को टारगेट करने की साजिश पूरी हो जाती, जी हां, एक ऐसा प्लान बना था और इसके पीछे था कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई। लेकिन ये साजिश क्यों बनी, और कैसे फेल हो गई,
Lawrence Bishnoi: क्या सलमान पर खतरा अब भी टला है?
इस पूरे रहस्य से पर्दा उठाया है खुद एक पाकिस्तानी डॉन ने। खुलासा हुआ है कि लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को UK में टारगेट करने की प्लानिंग की थी। इसके लिए उसने पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी से हाथ मिलाया। प्लान था कि लंदन में सलमान खान का शो कराया जाए और वहीं उनकी हत्या की जाए।
ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने किया। भट्टी ने 3 दिन पहले एक पाकिस्तानी चैनल पर इंटरव्यू में माना कि लॉरेंस ने सलमान खान को टारगेट करने की बात की थी। लेकिन ऐन वक्त पर लॉरेंस पीछे हट गया और हत्या की जगह सिर्फ धमकी देने पर रुक गया।
भट्टी ने ये भी बताया कि लॉरेंस ने सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा से बात तक कर ली थी। यानी साजिश कितनी गहरी थी, इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है। शो बुकिंग की डील लगभग पक्की हो चुकी थी। तो सवाल ये है कि आखिर लॉरेंस हत्या की साजिश से क्यों पीछे हट गया
शहजाद भट्टी का कहना है कि लॉरेंस सिर्फ सलमान के नाम पर फेम चाहता था। हत्या की बजाय धमकी देकर भी वो मीडिया की सुर्खियां बटोर सकता था। यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान को टारगेट किया गया हो। इससे पहले भी लॉरेंस गैंग ने कई बार धमकी दी है। सलमान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस कई बार अलर्ट जारी कर चुकी है।
1998 के ब्लैकबक केस से लेकर अब तक बिश्नोई गैंग सलमान को दुश्मन मानता रहा है। इस पूरे मामले ने एक और बड़ा सच सामने ला दिया। ,कि अंडरवर्ल्ड, पाकिस्तानी डॉन और भारतीय गैंगस्टर मिलकर बॉलीवुड को टारगेट कर रहे हैं। सलमान खान सिर्फ एक चेहरा हैं… लेकिन इनके पीछे की दुश्मनी कहीं ज्यादा गहरी है।
तो सलमान खान के नाम पर बनी ये इंटरनेशनल साजिश आखिरकार फेल हो गई। लेकिन इसने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है , बॉलीवुड स्टार्स पर मंडराते खतरे का जिम्मेदार कौन,…और कब तक गैंगस्टर अपना नाम बनाने के लिए सितारों की जिंदगी से खेलते रहेंगे
- महादेवा महोत्सव में सजेगी सुरों और शब्दों की महफिल, कवि सम्मेलन में जुटेंगे देशभर के नामचीन रचनाकार
- सपा का चुनावी घोषणा पत्र: आगरा में बनेगा गंगा-जमुनी तहजीब संग्रहालय, फतेहपुर सीकरी बनेगा हेरिटेज हब
- कासगंज: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
- बाल विवाह मुक्त पाकुड़ की पहल ‘तारा’ शुरू, किशोरियों के अधिकार और शिक्षा पर रहेगा जोर
- कलकत्ता हाई कोर्ट से ममता बनर्जी गुट को बड़ी राहत, ऋतब्रत बनर्जी की LoP नियुक्ति रद्द, स्पीकर को 10 दिन का समय