अब आंखों का इलाज होगा घर के पास, मितौली में ‘नेत्र ज्योति’ का भव्य शुभारंभ


नीमगांव-खीरी। आंखों की छोटी-सी परेशानी को लेकर अब मितौली क्षेत्र के लोगों को दूर शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर नेत्र जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मितौली कस्बे के डॉ. राम राखन मार्केट में सोनी हीरो एजेंसी के निकट नेत्र ज्योति आई केयर सेंटर का भव्य शुभारंभ हुआ।
कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य नागरिक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विधायक ने जानी सेंटर की सुविधाएं
उद्घाटन समारोह में सेंटर के प्रबंधक डॉ. दिलीप मिश्रा ने मुख्य अतिथि विधायक सौरभ सिंह सोनू का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। विधायक ने सेंटर के संचालन और यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर नेत्र जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। सेंटर शुरू होने से मितौली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याओं की जांच के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कंप्यूटराइज्ड मशीनों से होगी आंखों की जांच
सेंटर प्रबंधन के अनुसार यहां आधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीनों के माध्यम से आंखों की जांच की जाएगी। दूर या पास का कम दिखाई देना, सिरदर्द, आंखों में दर्द, खुजली और जलन, लगातार आंसू आना, आंखों से कीचड़ आना तथा आंखों में चोट जैसी समस्याओं की जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके साथ ही मोतियाबिंद और अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच भी की जाएगी। मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी के अधिक इस्तेमाल से आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जरूरत के अनुसार अलग-अलग प्रकार के चश्मों की सलाह भी दी जाएगी।
सात दिन तक मुफ्त जांच की सुविधा
सेंटर के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्रवासियों के लिए विशेष सुविधा की घोषणा की गई है। प्रबंधन के मुताबिक लगातार सात दिनों तक आंखों की जांच नि:शुल्क की जाएगी। सेंटर प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
शुभारंभ समारोह में पहुंचे ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों का मुंह मीठा कराकर सेंटर प्रबंधन की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
स्थानीय स्तर पर मिलेगी नेत्र चिकित्सा सुविधा
मितौली जैसे कस्बाई क्षेत्र में नेत्र जांच की सुविधा शुरू होने से ग्रामीणों को आंखों से जुड़ी सामान्य समस्याओं की प्रारंभिक जांच और चिकित्सकीय सलाह स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। सेंटर प्रबंधन ने लोगों को समय रहते आंखों की जांच कराने और विशेषज्ञ की सलाह लेने के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. रामराखन पाल, डॉ. सुमित मिश्रा, अनुज पंकज, सचिन सिंह, नितिन, घनश्याम प्रजापति, प्रांज्वल शुक्ला सहित क्षेत्र के अनेक संभ्रांत नागरिक एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।