फूल-मालाओं से सजा रास्ता, लखीमपुर पहुंचीं रेखा अरुण वर्मा; राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


पुनर्नियुक्ति के बाद पहली बार जिले में पहुंचने पर मरखापुर बॉर्डर पर उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह
लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर पुनः नियुक्त होने के बाद रेखा अरुण वर्मा के मंगलवार को लखीमपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले की सीमा मरखापुर बॉर्डर पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, भाजपा प्रदेश संयोजक राजा राजेश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने रेखा अरुण वर्मा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनकी पुनर्नियुक्ति पर खुशी जताई।
बॉर्डर से मंदिर तक दिखा उत्साह
मरखापुर बॉर्डर पर स्वागत के बाद रेखा अरुण वर्मा अपने काफिले के साथ गुलरीपुरवा मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनका काफिला वंदन गार्डेन की ओर रवाना हुआ, जहां आगे के कार्यक्रम प्रस्तावित रहे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर पुनर्नियुक्ति के बाद यह उनका पहली बार जनपद आगमन था। इसी वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता
स्वागत कार्यक्रमों के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मौजूदगी दर्ज कराते हुए पार्टी के प्रति उत्साह और एकजुटता का प्रदर्शन किया। रेखा अरुण वर्मा के पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने को कार्यकर्ताओं ने जिले के लिए भी गौरव का विषय बताया।
लखीमपुर आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ के बीच रेखा अरुण वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके काफिले के आगे बढ़ने के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा।