
बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के बूढ़गौरा बूथ पर रविवार को समाजसेवी केपी तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड रेडियो पर सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में कुछ ऐसी ऐतिहासिक तिथियां होती हैं, जिन्हें याद रखने के लिए कैलेंडर देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और समाज के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के उपरांत समाजसेवी केपी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने इस कार्यक्रम में कभी राजनीतिक विषयों को केंद्र में नहीं रखा, बल्कि हमेशा राष्ट्र, समाज, संस्कृति, नवाचार और जनभागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा कर लोगों को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम से समाज के प्रत्येक वर्ग को नई सोच और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष गंगाराम मिश्रा, पूर्व प्रधान प्रमोद पांडेय, जयप्रकाश मिश्रा, लालता प्रसाद शुक्ला, राकेश प्रसाद तिवारी, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद शाकिर अली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।