“विकास में नहीं रहने देंगे कोई कमी” : जिले सिंह प्रधान ने निजी निधि से बनवाए दो खरंजे

कोसीकलां।जिला पंचायत वार्ड संख्या-13 के गोपालबाग क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए जिला पंचायत सदस्य चौधरी जिले सिंह प्रधान ने अपनी निजी निधि से दो खरंजों का निर्माण कराया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया।


चौधरी जिले सिंह प्रधान ने बताया कि एक खरंजा इन्द्रपाल सैनी के घर से देवेंद्र वैष्णव के घर तक तथा दूसरा टिंकू वैष्णव के घर से मोहनलाल मास्टर के घर तक बनवाया गया है। इन निर्माण कार्यों से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है।
उन्होंने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है। क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
जिले सिंह प्रधान ने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए सम्मान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। लोगों का स्नेह और समर्थन उन्हें समाज सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास, सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। उनका लक्ष्य गोपालबाग क्षेत्र को विकास की नई पहचान दिलाना है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए चौधरी जिले सिंह प्रधान का स्वागत किया और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।