
नई दिल्ली/अमर भारती। नोएडा के सेक्टर-74 स्थित Ivy County Society में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग 28 मंजिला टावर के 12वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। आग के कारण आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया, जिससे पूरी सोसायटी में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही बचाव अभियान हुआ शुरू
सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरी इमारत को खाली कराया गया। साथ ही आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सोसायटी के निवासी सीढ़ियों के जरिए इमारत से बाहर निकले। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर विभाग की टीम आग पर काबू पाने के साथ-साथ इसके कारणों की जांच में जुटी हुई है।
सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिए सख्त निर्देश
इस घटना का संज्ञान लेते हुए Yogi Adityanath ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आग से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और यदि कोई घायल हो तो उसे बेहतर एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा देने के भी निर्देश दिए।
प्रशासन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों को बचाया
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने, राहत कार्यों में तेजी लाने और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर हर संभव मदद मिल सके।
यहां भी पढें-
लखनऊ की पहली महिला-विशेष ईवी बाइक सेवा ‘मायदीदी’ होगी शुरू: इन 4 मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी सेवा
मिढ़ाकुर के पास भीषण सड़क हादसा, अधिवक्ता की पत्नी की मौत, वरिष्ठ अधिवक्ता घायल