
नई दिल्ली/अमर भारती। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ अपने अच्छे संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक प्रगति हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश जल्द ही किसी ठोस सहमति पर पहुंच सकते हैं।
दुनिया की निगाहें भारत-अमेरिका की ट्रेड डील पर
व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अतीत में भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों में शुल्क को लेकर असंतुलन रहा था। हालांकि, उनका मानना है कि मौजूदा समय में दोनों देशों के आर्थिक संबंध बेहतर दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और व्यापार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
ट्रंप ने मोदी को एक बार फिर बताय सच्चा दोस्त
ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों का भी जिक्र किया और कहा कि दोनों नेताओं के बीच अच्छा तालमेल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सकारात्मक संबंध व्यापार वार्ताओं को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।
ट्रेड डील पर झुका अमेरिका, भारत किया साफ
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ने कई देशों से आने वाले आयातित उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की योजना की घोषणा की है। इस सूची में भारत सहित कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह कदम व्यापारिक और श्रम संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है।
व्हाइट हाउस में ट्रेड डील पर किन देशों की जिक्र
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने जिन देशों का उल्लेख किया है, उनमें भारत, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत कुछ आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है, जिससे वैश्विक व्यापार पर असर पड़ने की संभावना है।
यहां भी पढ़ें-
KGMU में दुर्लभ बीमारी का हुआ सफल उपचार: 11 वर्षीय बच्चे की रोबोटिक सर्जरी से मिली नई जिंदगी
भूख हड़ताल के पांचवें दिन बिगड़ी मृतक बिजली कर्मी की मां की तबीयत, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती