दिल्ली एनसीआर में एक दिन की बारिश ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड

हिमाचल में प्री-मानसून की बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, शिमला में 1999 का रिकॉर्ड  तोड़ा - himachal pre monsoon rains break record shimla breaks 1999 record

नई दिल्ली। भारत मौसम विभाग आईएमडी ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में 139 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो गत 13 साल में अगस्त महीने में 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक बारिश है। आईएमडी ने इसके साथ ही शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

उमस भरी गर्मी से राहत

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर के कई हिस्सों में भी भारी बारिश दर्ज की गई जिससे पारा नीचे चला गया। और दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के लिए मानक माने जाने वाले सफरदजंग वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में शुक्रवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से लेकर शनिवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट 24 घंटे की अविध के बीच 139 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि रिज केंद्र में 149.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दो अगस्त 1961 को दर्ज की गई थी

13 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब अगस्त महीने में एक दिन में इतनी बारिश दर्ज की गई है। अब तक दिल्ली में अगस्त महीने के दौरान एक दिन में सबसे अधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 184 मिमी है जो दो अगस्त 1961 को दर्ज की गई थी।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

बारिश की वजह से दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम, 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत है।

रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि शनिवार दिन में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने दिल्ली के लिए शनिवार को ऑरेंज अलर्ट, जबकि रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

कई अंडरपास को बंद कर दिया

मिंटो ब्रिज, मूलचंद अंडरपास और आईटीओ सहित कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है। जलजमाव की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई अंडरपास को बंद कर दिया है।

वायु गुणवत्ता में भी सुधार

दिल्ली में भारी बारिश की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI में भी सुधार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *