Alakh Pandey : एक छोटे से कमरे से शुरू हुई कोचिंग क्लास और आज एक अरबों का साम्राज्य वो इंसान जिसने सिर्फ चॉक और बोर्ड से शुरुआत की… और अब भारत के सबसे बड़े एडटेक स्टार कहलाते हैं। जी हाँ, बात हो रही है. Physics Wallah यानी अलख पांडे की।
Alakh Pandey : उनकी नेटवर्थ कितनी है?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले अलख पांडे ने 2016 में YouTube पर Physics पढ़ाना शुरू किया। उनका अंदाज़ बिल्कुल अलग था —साधारण भाषा, मज़ाकिया लहजा और किफ़ायती पढ़ाई। यही चीज़ धीरे-धीरे लाखों स्टूडेंट्स को उनकी तरफ खींच लाई।
शुरुआत में वो केवल एक फोन कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करते थे… लेकिन आज वही Physics Wallah भारत की सबसे बड़ी एडटेक कंपनियों में शामिल है। 2020 तक आते-आते Physics Wallah का नाम हर स्टूडेंट की जुबान पर था। IIT-JEE और NEET की तैयारी करने वाले लाखों बच्चों के लिए यह प्लेटफ़ॉर्म सबसे भरोसेमंद बन गया।
2022 में जब Physics Wallah ने यूनिकॉर्न क्लब में एंट्री की, तो पूरी इंडस्ट्री चौंक गई। उस समय कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 1.1 बिलियन डॉलर यानी करीब 9 हज़ार करोड़ रुपए आँकी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज Physics Wallah की नेटवर्थ 2025 में लगभग 12,000 करोड़ रुपए तक पहुँच चुकी है।
अलख पांडे, जो कभी छात्रों को 500 रुपए में कोचिंग देते थे, आज अरबपति बन चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकेले अलख पांडे की पर्सनल नेट वर्थ करीब 500 करोड़ रुपए से ज़्यादा बताई जाती है।आज Physics Wallah के पास 50 लाख से ज़्यादा ऐप डाउनलोड्स, यूट्यूब पर करोड़ों सब्सक्राइबर, और देशभर में 60 से ज़्यादा ऑफलाइन सेंटर्स हैं।
तो ये थी कहानी उस शख़्स की… जिसने गरीबी से उठकर अरबों की कंपनी खड़ी कर दी। सवाल अब ये है क्या Physics Wallah आने वाले सालों में दुनिया की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी बन पाएगी? जवाब वक्त ही देगा
- TMC के बागी सांसद BJP में क्यों नहीं गए? NCPI में विलय के पीछे की पूरी रणनीति समझिए
- अमेरिका-ईरान शांति समझौता: 300 अरब डॉलर पैकेज समेत 14 सूत्रीय मसौदा, होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर सहमति
- Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत, फिर भी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 क्यों नहीं?
- G7 में चीन की गैरमौजूदगी पर फिर उठे सवाल, क्या दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को अब मिलनी चाहिए जगह?
- ED की शिकायत पर बड़ा एक्शन, अमेरिकी मिशनरी संगठन TTI समेत छह लोगों पर UAPA के तहत केस दर्ज