
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सिर्फ सफलता नहीं, बल्कि inner peace और emotional balance भी तलाश रहे हैं। यही वजह है कि Energy Healing और Vastu जैसी ancient practices एक बार फिर लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण होती जा रही हैं। इन्हीं विषयों पर हमने बातचीत की Energy Healer और Vastu Expert प्रीति कंधारी से। प्रस्तुत हैं बातचीत के प्रमुख अंश –
प्रश्न: Healing और Vastu Energy की practice अपनाने का निर्णय कैसे लिया? इस दिशा में आने का मुख्य मोड़ क्या था ?
प्रीति कंधारी: मैं यह नहीं कह सकती कि मैंने यह profession choose किया – सच यह है कि Maa ने मुझे choose किया। और जिस दिन मेरे Guru मिले, उसी दिन मुझे यह समझ आया। एक flight में मुलाकात हुई- वो मुझे पहले से जानते थे, मेरी soul को, मेरी energy को। मैं उस वक्त खुद अपनी powers और knowledge से अनजान थी। उन्होंने मुझे कुछ नया नहीं सिखाया-उन्होंने वो सब जगाया जो पिछले जन्मों से मेरे भीतर था, बस इस जीवन में धूल चढ़ गई थी। वो turning point नहीं था- वो homecoming था।
प्रश्न: क्या कोई personal अनुभव रहा जिसने Energy Healing और Vastu को गहराई से समझने के लिए प्रेरित किया ?
प्रीति कंधारी: जब आपका Guru एक flight में सामने बैठे हों और आपसे पहले आपको जानते हों — तो आप समझ जाते हो कि यह सब coincidence नहीं है। वो मुलाकात मेरी सबसे बड़ी personal initiation थी। उन्होंने देखा कि मेरे भीतर ancient knowledge है-Vedic, Tantric, Vastu-जो lifetimes से carry हो रही थी। उस एक मुलाकात के बाद मैं वही नहीं रही। जो मैं “सीख” रही थी, वो actually मैं “याद” कर रही थी। यही depth है जो मेरी practice को किताबी ज्ञान से अलग करती है।
प्रश्न: इस क्षेत्र में रुचि कैसे बनी-curiosity थी या कोई life-changing experience ?
प्रीति कंधारी: Curiosity तो थी-लेकिन असली shift तब आई जब Maa की कृपा और Guru का मार्गदर्शन एक साथ आए। यह profession मैंने नहीं चुना-यह मेरे लिए पहले से लिखा था। Guru ने सिर्फ वो Paath दिखाया जो मेरी आत्मा पहले से जानती थी। पिछले जन्मों की साधना, ज्ञान और सेवा-सब इस जीवन में एक purpose के साथ लौटी है। और वो purpose है- लोगों को heal होने में help करना।
प्रश्न: आज लोग Healing Energy को पहले की तुलना में ज़्यादा importance क्यों देने लगे हैं ?
प्रीति कंधारी: क्योंकि बाहर की दुनिया ने सब दे दिया-career, comfort, convenience-लेकिन भीतर की शांति नहीं दे पाई। लोग achieve कर रहे हैं और फिर भी exhausted हैं, empty हैं। यह emptiness एक signal है-आत्मा का signal-कि कुछ और भी है जिसकी ज़रूरत है। Energy healing उसी भूख का जवाब है। और जब लोग एक बार इसे experience करते हैं, तो वो वापस नहीं जाते।
प्रश्न: पहले लोग Inner Healing पर खुलकर बात नहीं करते थे, अब यह mainstream क्यों हो गया है ?
प्रीति कंधारी: क्योंकि suppress करने की एक limit होती है। एक पूरी generation ने “sab theek hai” कहते-कहते खुद को तोड़ लिया-और अब वो generation honest होने की हिम्मत जुटा रही है। Social media ने conversations खोले, pandemic ने introspection force किया, और Maa की कृपा से ancient wisdom फिर से surface पर आई। यह mainstream नहीं हुआ-यह वापस आया है, जहाँ यह हमेशा से belong करता था।
प्रश्न: इस बदलाव के पीछे मुख्य कारण क्या हैं ?
प्रीति कंधारी: तनाव, हाँ-लेकिन सिर्फ वही नहीं। मैं देखती हूँ कि एक collective awakening हो रही है। लोग अब बाहर के answers से थक गए हैं और भीतर देखना शुरू कर रहे हैं। Vedic wisdom, energy work, Vastu- यह सब हमारी roots हैं, और roots की तरफ लौटना हमेशा एक deeper calling से होता है। यह trend नहीं है-यह evolution है।
प्रश्न: Inner Healing को आप कैसे define करती हैं, और यह आज क्यों ज़रूरी है ?
प्रीति कंधारी: Inner Healing माने-उन wounds को acknowledge करना जो आपने इतने समय से ignore किए, उन patterns को release करना जो आपको आगे नहीं बढ़ने दे रहे, और उस version में वापस लौटना जो आप originally थीं- before the world told you who to be. आज की fast-paced life में यह इसलिए ज़रूरी है क्योंकि एक unhealed person हमेशा react करती है, respond नहीं कर पाती। और when you are healed-तब आप सिर्फ खुद के लिए नहीं, अपने पूरे environment के लिए एक positive force बन जाती हैं।
प्रश्न: आने वाले समय में Energy Healing और Vastu Practice किस दिशा में विकसित होगी ?
प्रीति कंधारी: मैं एक ऐसा future देखती हूँ जहाँ Vastu और Energy Healing, architecture और psychology का हिस्सा बनेंगे-जहाँ घर बनाने से पहले उसकी energy design होगी, जहाँ healing को mental health के साथ equally seriously लिया जाएगा। लेकिन इससे भी बड़ी बात-मैं देखती हूँ कि यह knowledge फिर से democratize होगी। Maa ने यह wisdom सिर्फ कुछ लोगों के लिए नहीं बनाई — यह हर उस soul के लिए है जो heal होना चाहती है, grow करना चाहती है। और मेरा काम उसी bridge को बनाना है।