हिन्दुस्तान में कोरोना के ‘रिकॉर्डतोड़’ नये मामले

वायरस फिर हुआ खतरनाक, इस साल के सारे रिकॉर्ड टूटे

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। यह वायरस फिर खतरनाक  हो गया है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि  इसने आज  इस साल यानी 2021 के सभी रिकॉर्डों को तोड़ दिया हैं।  पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के करीब 36 हजार नए मामले सामने आए हैं, यह इस साल का  सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही मौत के आंकड़े भी डराने वाले हैं। 

घंटे में 35 हज़ार से अधिक नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 35 हज़ार 871 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 172 लोगों की मौत हो गई है। एक समय  ऐसा था जब  रिकवरी करने वाले मरीजों की संख्या जहां संक्रमितों से दोगुनी होती थी, वहीं आज मामला बिल्कुल विपरीत हैं। बता दें कि बीते 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 17, 741 है।

 मृतकों का आंकड़ा 1 लाख 59 हज़ार  पार 

देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या  1,14,74,605 हो गई है। जिनमें से  2,52,364 एक्टिव केसों की संख्या है। वहीं, अब तक कोरोना वायरस से 1,10,63,025 लोग ठीक हो गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा 1,59,216  पार कर चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक ऐसे लोग थे, जो बीमारियों से भी पीड़ित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *