इस काम से कमा लेती है शमिता शेट्टी करोड़ो रूपए

नई दिल्ली। शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने बिग बॉस ओटीटी के घर में एंट्री ले ली है। राज कुंद्रा के केस में शमिता शेट्टी अपने जीजा के समर्थन में काफी चर्चा में रही है। इसके बाद शमिता शेट्टी का बिग बॉस में आना कई सवाल खड़े करता है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी आलोचना कर रहे है साथ ही शो मेकर्स की भी आलोचना कर रहे है। बता दें कि शमिता शेट्टी इससे पहले भी बिग बॉस में आ चुकी है।

शमिता शेट्टी के बिग बॉस में दोबारा आने से फैंस नाराज

शमिता शेट्टी के बिग बॉस के घर में आने से कई लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करते नजर आए। एक यूजर नें लिखा- शो मेकर्स के पास कंटेस्टेट नहीं है क्या जो बार बार एक ही कंटेस्टेंट को ले आते है। दूसरे यूजर्स ने लिखा कि अगर एक ही कंटेस्टेंट को लाना है तो केआरके को दोबारा लाऐ। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि – ये यहां क्या कर रही हैं।

शमिता शेट्टी की कमाई का जरिया

राज कुंद्रा का मामला सामने आने के बाद से ही उनका परिवार काफी चर्चा में रहा है। लोगों के मन में काफी सवाल उठ रहे है उन्हीं में से एक सवाल है कि इतने दिन फिल्मों से दूर रहने के बावजूद भी शेट्टी सिस्टर्स की कमाई का साधन क्या है। शमिता शेट्टी भी काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर है। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल लाजमी है कि आखिर वो कहां से अपनी लाइफ को मेंटेन करती है। बता दें कि शमिता शेट्टी एक इंटीरियर डिजाइनर है। साथ ही वो कई ब्रांड एंडोर्समेंट से जुड़ी हुई हैं। इस माध्यम से शमिता शेट्टी करोड़ो रूपए कमा रही हैं। जानकारों के मुताबिक बिग बॉस के घर में आने के लिए भी शमिता शेट्टी ने मोटी रकम ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *