एफआईआर दर्ज़ कराने गई महिला बनी दरोगा का शिकार, किया तीन बार बलात्कार

महिला दिवस पर राजस्थान पुलिस ने देश को किया शर्मसार

 
जयपुर। आज जहां ओर पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। वहीं दूसरी ओर, राजस्थान के खेड़ली में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक महिला के साथ पुलिस उपनिरीक्षक ने बलात्कार किया। 

दर्ज कराने गई थी एफआईआर

महिला का पति उसे प्रताड़ित करता था। जिसके चलते महिला खेड़ली थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने आई थी। 26 साल की महिला से 54 साल के पुलिस उपनिरीक्षक ने थाने में ही रेप किया। जब उच्चाधिकारियों तक खबर पहुंची तो मामला सामने आया।

राहत दिलाने के बहाने किया बलात्कार

घटना के बाद जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया और अलवर एसपी थाने पहुंचे और देर रात में आरोपी एसआई भरत सिंह जादौन को गिरफ्तार कर लिया गया। बलात्कार का आरोपी जादौन महिला को राहत दिलाने तथा पति के साथ काउंसिलिंग कराने के बहाने थाने में बने अपने कमरे में तीन दिन तक बलात्कार किया। पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। एसआई भरत सिंह के खिलाफ धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। 

कई बार किया बलात्कार

पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दी इसमें लिखा कि उसका पति कई बार उसे तलाक की धमकी देता है और वह ऐसा नहीं करना चाहती। एसआई ने उसे झांसा दिया कि वह उसके और पति के बीच काउंसिलिंग करेगा। एसआई महिला को थाने  में बने अपने कमरे में ले गया। जहां महिला के साथ बलात्कार किया। इसके बाद महिला को  3 और 4 मार्च को भी बुलाया और बलात्कार किया। 

फिर किया छेड़छाड़ का प्रयास

रविवार शाम पीड़िता शिकायत दर्ज कराने गई। तब भी एसआई ने उससे छेड़छाड़ करने के साथ कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता मामला छिपाती रही। लेकिन, उच्चाधिकारियों तक जब यह पहुंची तो मामला सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *