इस बार स्वतंत्रता दिवस पर धोनी फहरा सरके है तिरंगा

अमर भारती : इस बार स्वतंत्रता दिवस का दिन भारतीय क्रिकेट के पूर्व भारतीय कप्तान और टीम इंडिया के सबसे सफल खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के लिए खास होने वाला है क्योकि इस अवसर पर धोनी लद्दाख के लेह में हमारे देश का तिरंगा फहरा सकते हैं। बता दें कि विश्व कप खत्म होने के बाद से ही धोनी टेरिटोरियल आर्मी के साथ जम्मू कश्मीर में काम कर रहे है।

दरअसल धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी का सदस्य बनने के लिए क्रिकेट से दो महीने का समय ले रखा है। उन्होंने 30 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ लेह में रहेंगे।

वैसे यह बात सब जानते है कि धोनी भारतीय सेना के ब्रांड एंबेसडर हैं। वह अपनी यूनिट के सदस्यों को प्रेरित करने में लगे हुए हैं और अक्सर सैनिकों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल रहे हैं। वह कोर के साथ अभ्यास भी कर रहे हैं। वह 15 अगस्त तक घाटी में रहेंगे।

हालांकि अभी यह तह नहीं हुआ है कि धोनी 15 अगस्त को किस स्थान पर तिरंगा फहराएंगे। विश्व कप में भारतीय टीम के बाहर होने के बाद धोनी के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी। धोनी ने दो महीने पैराशूट रेजिमेंट को देने के लिये बोर्ड से ब्रेक मांगा था। फिलाल वे टीम के किसी भी दौरे का हिस्सा नहीं है।