UP: शामली की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 लोग जिंदा जले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कस्बा कैराना में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आज दोपहर 4 बजे एक धमाका हुआ। इस धमाके में 4 लोगों की मौत की खबर है। 4 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस फैक्ट्री में करीब 12 मजदूर काम कर रहे थे।

मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जानकारी के अनुसार रजवाहे के पास स्थित इस फैक्ट्री में शाम के वक्त एक विस्फोट हुआ। यह धमाका इतना तेज था कि उसने वहां मौजूद कई लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी खबर है। उनको निकालने का काम जारी है। फैक्ट्री का मालिक राशिद फरार है। उसके पास पटाखे बनाने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

पानीपत का राशिद चलाता था अवैध फैक्ट्री

अफसरों ने बताया कि यह फैक्ट्री पानीपत का रहने वाला राशिद चला रहा है। पहले यहां कैराना के इकबाल की जंगल में अचार बनाने की फैक्ट्री थी। यह कई सालों से बंद पड़ी थी। इकबाल ने करीब डेढ़ महीने पहले राशिद को फैक्ट्री लीज पर दी थी। राशिद करीब 15 दिन से इसमें अवैध रूप से पटाखे बनवाने लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका हुआ तो फैक्ट्री भरभरा कर गिर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *