उत्तर प्रदेश: बसपा छोड़ सपा के हुए पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, सपा की तारीफ करते नहीं थके

अपने मूल विचारों से भटक गई बसपा- आरएस कुशवाहा

आरएस कुशवाहा, कादिर राणा और हरि किशोर तिवारी सपा में शामिल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा अपने विधानसभा चुनावों के पास खड़ी है। साल 2022 में होने वाले चुनावों में अब 6 महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में नेताओं का अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में जाकर शामिल होना जारी है। चाहे उस पार्टी के विरोध में उन्होंने कई सालों तक बिना पानी पिए कितने ही भाषण दिए हो। इसी बीच को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे आरएस कुशवाहा बीते रवीवार को सिर पर लाल टोपी पहनते नज़र आए। दरअसल पार्टी के वरिष्ठ नेता आरएस कुशवाहा रवीवार को बसपा छोड़ सपा (समाजवादी पार्टी) में शामिल हो गए। साथ ही उनके पूर्व सांसद कादिर राणा और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने भी सपा का दामन थाम लिया। बसपा के वरिष्ठ नेता कहलाए जाने वाले आरएस कुशवाहा करीब 30 सालों से समाजवादी पार्टी में थे।

सपा की सरकार बनवाने को सभी बेताब- आरएस कुशवाहा

सपा में शामिल होने के बाद आरएस कुशवाहा ने बसपा पर खूब भड़ास निकाली। साथ ही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर भी जमकर बरसे। कुशवाहा ने कहा कि आज अपने तमाम साथियों के साथ सपा में शामिल हो रहा हूं। सपा की विचारधारा को स्वीकार करते हुए आज हम पार्टी के साथ आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आज सभी मौके की तलाश में हैं कि कब उन्हें मौका मिले और सपा की सरकार बनवा दें।

केंद्र सरकार पर बरसे कुशवाहा

आरएस कुशवाहा ने कहा कि ये जो जुमलेबाजों की सरकार चल रही है, जिन्होंने बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन पिछले पांच साल की यूपी सरकार हो या केंद्र की सरकार,कहीं कोई वादे पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने लखीमपुर की घटना को लेकर आलोचना करते हुए कहा कि वहां से विधायक रहा हूं। आज सभी लोग त्रस्त हैं। किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *