बैखोफ बदमाश, घर में घुसकर दे रहे हैं वारदात को अंजाम

बैखोफ बदमाश.. दिन दहाड़े महिला आरक्षक की बहिन से सोने की चैन लूटकर गोली  मारी..गंभीर हालत में जबलपुर रैफर.. पुलिस ने घेराबन्दी कर सागर के ...

नई दिल्ली। देश में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके कि दिन दहाड़े घर में घुस कर घटना को अंजाम दे रहे हैं। बदमाश इतने बेखोफ हो चुके है कि अब उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा। जिले में आए दिन चोरी, डकैती, लूटपाट जैसी घटना की खबर कहीं न कहीं से आती रहती है। अपराध के ग्राफ में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले दो दिनों में एक जैसी ही घटना की खबर दो जगहों से आई है।

गाजियाबाद में घर में आराम कर रही महिला पर चाकू से वार

राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद में एक बदमाश ने घर में आराम कर रही महिला पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश ने महिला के चेहरे पर चाकू से इतना जोरदार वार किया कि चाकू महिला के चेहरे में फंसा ही रह गया। घटना के तुरंत बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इस पूरी वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।

पंजाब में घर में सो रहे युवक पर तेजधार हथियार से वार

पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर में एक घर में सो रहे एक युवक को करीब आधा दर्जन युवकों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल युवक को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में की गई है।

इन सबसे से यह तो साफ है कि अपराधियों में अब कानून का खौफ बिल्कुल नहीं रहा। अपराधी कभी भी किसी भी रूप में घटना को अंजाम दे सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *