World Cup 2023: टीम इंडिया ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड को विश्व कप में दी हराया, 4 विकेट से मिली जीत

टीम इंडिया ने धर्मशाला के मैदान पर क्रिकेट विश्व कप 2023 का अपना 5वां मुकाबला न्यूजीलैंड से 4 विकेट से जीत लिया। भारत ने वनडे विश्व कप में 20 साल बाद न्यूजीलैंड को हराया है। मैच की खासियत विराट कोहली की पारी रही। उन्होंने 95 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 273 रन बनाए थे। डेरिल मिशेल 127 गेंदों पर 130 तो रचिन रविंद्र ने 75 रनों का योगदान दिया। जवाब में भारतीय टीम ने विराट कोहली के 95, रोहित शर्मा के 46 तो रविंद्र जडेजा के 39 रनों की बदौलत जीत हासिल कर ली। यह विश्व कप में रन चेंज में भारत की लगातार 5वीं जीत है।

इससे पहले न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही थी और टीम ने 3.3 ओवर में डेवोन कॉनवे (0) का विकेट गंवा लिया। वह सिराज की गेंद पर अय्यर के हाथों शानदार कैच का शिकार बने। शमी ने 9वें ओवर में अपनी पहली ही गेंद पर भारत को सफलता दिलाते हुए विल यंग को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। यंग ने 27 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 17 रन बनाए। लेकिन इसके बाद रचिन रविंद्र के साथ मिलकर डेरिल मिचेल ने पारी को संभाल लिया। उन्होंने रिकॉर्ड 159 रन की पार्टनरशिप की और न्यूजीलैंड का स्कोर 170 पार करवा दिया। मोहम्मद शमी ने रचिन रविंद्र का विकेट मिला। रचिन शमी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में थे कि उनका शुभमन गिल ने कैच पकड़ लिया। रचिन ने 87 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। वहीं, अर्धशतक बना चुकी डेरिल मिशेल ने अपना स्वभाविक खेल खेलना जारी रखा।

मिशेल रुके नहीं और लगातार रन बनाते रहे। कप्तान टाॅम लैथम (Tom Latham) क्रीज पर उनका साथ देने के लिए आए थे लेकिन वह 5 रन बनाकर ही कुलदीप यादव का शिकार हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए ग्लेन फिलिप्स ने मिशेल को बैकअप दिया। मिशेल ने इसका फायदा उठाते हुए क्रिकेट विश्व कप में अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने 100 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से शतक बनाया। ग्लेन फिलिप्स (23) इसी बीच कुलदीप यादव का शिकार हो गए। रोहित शर्मा ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद चैपमैन (6) को बुमराह ने पवेलियन की राह दिखा दी। चैपमैन बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में थे लेकिन कोहली के हाथों लपके गए।