Rajasthan Election: कांग्रेस ने जारी करदी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इन नेताओं को मिला टिकट

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 43 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। सूची में पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत (अनुसूचित जाति) सीट से मैदान में उतारा गया है। राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। राज्य के मंत्री गोविंद राम मेघवाल और बी.डी. कल्ला को क्रमशः खाजूवाला (अनुसूचित जाति) और बीकानेर पश्चिम से मैदान में उतारा गया है। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव को कोटपुतली सीट से मैदान में उतारा गया है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को सिविल लाइंस सीट से मैदान में उतारा गया है, जबकि उद्योग राज्य मंत्री शकुंतला रावत बानसूर से चुनाव लड़ेंगी। इन मंत्रियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के करीबी माने जाने वाले मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला और मुरारी लाल मीणा को क्रमशः झुंझुनू और दौसा से मैदान में उतारा गया है। दिसंबर 2018 में राजस्थान में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से ही राज्य में नेतृत्व को लेकर गहलोत और पायलट के बीच खींचतान चलती रही है। लोक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव को वियर (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

आबकारी मंत्री परसादी लाल मीणा और राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी को क्रमश: लालसोट (अनुसूचित जनजाति) और नवां से मैदान में उतारा गया है। श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई अपनी सांचौर विधानसभा सीट से, राजस्व मंत्री रामलाल जाट मांडल से और जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया बांसवाड़ा (अनुसूचित जनजाति) सीट से चुनाव लड़ेंगे।कांग्रेस ने अब तक राजस्थान चुनाव के लिए 76 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शनिवार को 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, गहलोत को उनकी परंपरागत सीट सरदारपुरा से ही उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह पायलट टोंक से चुनाव लड़ेंगे, जहां से वह वर्तमान विधायक हैं। कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी को नाथद्वारा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ से टिकट दिया गया है। ये दोनों फिलहाल इन्हीं सीट से विधायक