रिआया के बीच पहुंचे ‘युवराज’, कार्यालय का लिया जायज़ा, लोगों की सुनी फ़रियाद

प्रतापगढ़। राजा भैया का नाम तो सुना ही होगा आपने। कुंडा के राजा रघुराज प्रताप सिंह। सियासत से लेकर लोगों के दिलों में राजा साहब का रौब और प्यार दोनों बरकरार है। इन्हीं के नक्श-ए-क़दम पर अब इनके दोनों युवराज चल पड़े हैं।

कार्यालय व कॉलेज का लिया जायज़ा

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के दोनों बेटे शिवराज सिंह और बृजराज सिंह गुरुवार को डेरवा कार्यालय पहुंचे। इसके बाद दोनों राजकुमारों ने कुल देवी माता मंदिर, भद्रेश्वर इंटर कालेज का भी जायजा लिया।

पिता के नक्श-ए-कदम पर दोनों युवराज

इस दौरान दोनों की जनता से जुड़ी समस्याओं व अपने इलाके में अपने पिता की विरासत को संभालने की ललक साफ देखी जा सकती है।

साथ में ये रहे मौजूद

दोनों युवराज के साथ में ब्लॉक प्रमुख डब्बू सिंह, सबलगढ़ प्रधान अफजल अंसारी, गोटू मोदी, तूफान सिंह, प्रधान पुत्र मुफज्जल अंसारी,शकील साहिर, नकीब अहमद, मुन्ना सिंह और जनसत्ता दल के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *