Jharkhand Train Hadsa: झारखंड रेल हादसा को लेकर रेल मंत्रालय का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनोंको 10-10 लाख व घायलों को 5-5 लाख का मुआवजा

लेखक: शर्मा हर्ष कैलाशनाथ

झारखंड : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के १८ डिब्बे रेल पटरी से निचे उतर गए. इस हादसे के कारण दो लोगो ने अपनी जान गवाई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। रेल मंत्रालय ने झारखंड ट्रेन हादसे में मरने वाले परिजनों को 10 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पांच-पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है.

6 महीने में झारखंड में तीसरा बड़ा रेल हादसा
झारखंड ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्रालय के ऊपर उठाये जा रहे है सवाल. आपको बता दे बीते 6 महीने में ये तीसरा बड़ा रेल हादसा था. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाना साधते हुए कहा की भाजपा गलत कामो पर रिकॉर्ड बनाने जा रही है. भाजपा के पास इतना बड़ा बजट है रेल मंत्रालय के लिए, क्या कुछ पैसा यात्रियों के सुरक्षा के लिए नही खर्च कर सकती है.

इस हेल्पलाइन नंबर संपर्क करे
 टाटानगर: 06572290324
 चक्रधरपुर: 06587 238072
 राउरकेला: 06612501072, 06612500244
 हावड़ा: 9433357920, 03326382217
 रांची: 0651-27-87115.
 एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920