
अयोध्या। दिल्ली के लालकिले के पास हुए धमाके के बाद अयोध्या पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिले में जगह-जगह चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है।
थाना कैंट प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सहादतगंज के पास वाहनों की बारीकी से जांच की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश के अधिकारियों को पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली धमाके में अब तक आठ लोगों की मौत और कई घायल होने की सूचना है। इस घटना के बाद अयोध्या के सभी थानों की पुलिस सघन जांच अभियान में जुटी है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।