न्याय पंचायत अंसारी की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

हैदरगढ़ (बाराबंकी): बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विकास खंड हैदरगढ़ की न्याय पंचायत अंसारी में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय कनवा में किया गया। न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का संचालन प्रभारी राजेंद्र किशोर पांडेय के निर्देशन में खेल अनुदेशक ब्रजेश कुमार, रवि तिवारी, सावना मिश्रा और मल्लिका यादव की उपस्थिति में हुआ।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—

पूर्व माध्यमिक बालक कबड्डी: हैदरगढ़ विजेता, कनवा उपविजेता

पूर्व माध्यमिक बालिका कबड्डी: अंसारी विजेता, कल्याणपुर उपविजेता

प्राथमिक बालक वर्ग: गोतौना विजेता, करौंदी उपविजेता

प्राथमिक बालिका वर्ग: कनवा विजेता, गोतौना उपविजेता

पूर्व माध्यमिक बालिका खो-खो: कल्याणपुर विजेता, हैदरगढ़ उपविजेता

पूर्व माध्यमिक बालक खो-खो: हैदरगढ़ विजेता, कल्याणपुर उपविजेता

एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व माध्यमिक बालक 100 मीटर दौड़: देवा (हैदरगढ़) प्रथम, हिमांशु (कल्याणपुर) द्वितीय

पूर्व माध्यमिक बालक 200 मीटर दौड़: अर्जुन (कल्याणपुर) प्रथम, हिमांशु (कल्याणपुर) द्वितीय

पूर्व माध्यमिक बालिका 100 मीटर: रोहिणी (कनवा) प्रथम, रीता (अंसारी) द्वितीय

पूर्व माध्यमिक बालिका 200 मीटर: रोहिणी (कनवा) प्रथम, प्रियांशी (कल्याणपुर) द्वितीय

पी.टी. प्रदर्शन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में दीपक मिश्रा, विवेक गुप्ता, रुद्रकांत बाजपेयी, योगेंद्र मिश्रा, रजनीश शुक्ला, सतरूपा देवी, निरुपमा त्रिवेदी, ममता, सुमन श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।