
असंद्रा (बाराबंकी)। क्षेत्र की नई सड़क स्थित राज्य मंत्री सतीश शर्मा के आवास पर भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा (भुल्लन वर्मा) का जोरदार स्वागत किया गया। राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और रामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कोठी राम तीरथ वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मधुकर तिवारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और उनके नए दायित्व को सफलतापूर्वक निभाने की शुभकामनाएँ दीं।