एसोसिएशन जिला महामंत्री का प्रमुख प्रतिनिधि ने किया स्वागत

एसोसिएशन जिला महामंत्री का प्रमुख प्रतिनिधि ने किया स्वागत
बाराबंकी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, बाराबंकी के जिला महामंत्री दीपक सिंह सरल का मंगलवार को सूरतगंज ब्लॉक प्रमुख कक्ष में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सूरतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हयारण ने किया।
इस अवसर पर सूरतगंज प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार (गुड्डू), फिरोजपुर प्रधान डॉक्टर सुरेंद्र वर्मा, उमरी प्रधान प्रतिनिधि सनद कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्ञानू शुक्ला, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने जिला महामंत्री का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका और ग्रामीण अंचलों में पत्रकारिता के महत्व पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री दीपक सिंह सरल ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने की बात कही।