सुंदरलाल फक्कड़ जुझारू जमीनी नेता थे, उनके जैसा नेता मिलना मुश्किल: स्वतंत्र देव सिंह

हैदरगढ़, बाराबंकी। हैदरगढ़ की माटी के लाल और पूर्व विधायक पंडित सुंदरलाल दीक्षित की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सरकार के कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें जुझारू, फक्कड़ और जमीनी नेता बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सुंदरलाल दीक्षित गरीबों के सच्चे मसीहा थे और उनके जैसा नेता अब मिलना कठिन है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा, कवि सम्मेलन, खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन स्व. सुंदरलाल दीक्षित के पुत्र पंकज दीक्षित, अनुराग दीक्षित एवं पूजा दीक्षित द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला एवं क्षेत्रीय स्तर के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने स्व. दीक्षित को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सुंदरलाल दीक्षित आज भी हम सभी के बीच अपने विचारों और आशीर्वाद के रूप में जीवित हैं। क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत ने कहा कि वे स्व. दीक्षित के विचारों को आगे बढ़ाते रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
पुण्यतिथि के अवसर पर पत्रकारों, समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों को पंकज दीक्षित एवं अनुराग दीक्षित द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, डायरी व पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही हजारों गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर सेवा कार्य किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, विधायक दिनेश रावत, उप जिलाधिकारी हैदरगढ़, पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी, एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व विधायक रामनगर रावत, सिद्धार्थ अवस्थी, सुधीर मिश्रा, कुशमेश, राजकुमार अग्रवाल, सुशील जायसवाल, शेखर मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश पाठक, वेद प्रकाश बाजपेई, जनार्दन शुक्ला, स्कंद तिवारी, वैद्यनाथ मौर्य, पंकज मिश्रा, सभासद महेश अग्रवाल, उमर हाशमी, हरिराम रावत, सूरत दीक्षित, शिव वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह, सिद्धार्थ अवस्थी, टिंकू अवस्थी, मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, राजू भैया, रविंदर अग्रवाल, महामंत्री संतोष श्रीवास्तव, दुर्गेश पांडे, विक्की पांडे, अमित सिंह, पूर्व अध्यक्ष पूजा दीक्षित, अनुराग दीक्षित, रजत, हिमांशु सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।