भोगपुर में महादेव वेलफेयर सोसाइटी का रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रह


पिंजौर। रविवार को गांव भोगपुर स्थित सरकारी स्कूल परिसर में महादेव वेलफेयर सोसाइटी कालका की भोगपुर युवा टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष रोहित शर्मा ने बताया कि यह शिविर संस्था के सचिव सौरव शर्मा द्वारा भोगपुर युवा टीम के सहयोग से दिवंगत ग्रामवासियों की पावन स्मृति में समर्पित भाव से आयोजित किया गया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं की सक्रिय भागीदारी को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
शिविर में सेक्टर-6 अस्पताल के डॉ. अमित सामी के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर रेखा, काउंसलर गीता, टेक्निकल ऑफिसर विभा सहित सचिन, रविंदर और जसबीन्दर की टीम ने कुल 80 लोगों का रक्त संग्रह किया, जबकि 12 लोगों को चिकित्सकीय परामर्श हेतु रेफर किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष चमन राणा ने रक्तदान के लाभ बताते हुए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया तथा पहली बार रक्तदान करने पहुंची महिला रेखा के साहस की सराहना की। कोषाध्यक्ष रविंदर चौधरी ने शिविर को सफल बनाने में युवाओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव सौरव शर्मा के साथ अक्षिव गोयल, रजत शर्मा, हरीश शर्मा, चेतन, अनिल चौधरी, बलबीर चौधरी, राजेश चौधरी, टेकचंद, नीरज, संजू, नितिन एवं सेंटी शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।