
कुंवर आर.सी. महिला महाविद्यालय में आज डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी का शुभागमन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी एवं प्राचार्या प्रो. शेफाली यादव ने कुलपति महोदया को शाल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया और उनसे आत्मीय भेंट की। भ्रमण के दौरान कुलपति महोदया ने महाविद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षिकाओं से शैक्षिक गुणवत्ता, शैक्षणिक गतिविधियों तथा उन्नत भारत योजना के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महाविद्यालय में संचालित शैक्षणिक प्रयासों की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिका प्रो. मधु गुप्ता, श्री राजेश सेन, प्रो. कीर्ति जैन, प्रो. अलका पाठक, प्रो. अनीता सिंह, प्रो. कुसुम यादव, श्रीमती रेखा, श्रीमती प्रीति, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. प्रियंका सोनकर, डॉ. अंकिता सिंह सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।