राष्ट्रीय अधिवेशन, परिचय सम्मेलन समारोह के पोस्टर का विमोचन

फतेहपुर सीकरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आगामी पंद्रह मार्च को कागारौल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया गया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता की अध्यक्षता में जय श्री राम मंदिर पर आयोजित बैठक में आगामी 15 मार्च को कागरोल में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं विभाग योग्य युवक के व्यक्तियों के परिचय सम्मेलन कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई एवं कार्य योजना बनाई गई। इस अवसर पर वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता ने पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि कार्य्रकम राष्ट्रीय निर्माण सामाजिक एकता एवं सकरात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला सिद्ध होगा । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आगरा देहात जिलाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम कागारौल के आर. बी.रावत रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा जिसमें देशभर के वैश्य समाज के लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम में वैश्य समाज की राजनीति, व्यापारमें भागीदारी पर विशेष मंथन रहेगा। पोस्टर विमोचन बैठक में पूर्व चेयरमैन किरावली विनोद अग्रवाल,अंजुल गोयल,अनुज मित्तल,शिवकुमार गर्ग,विनोद सामरिया,नेमीचंद गर्ग,प्रमोद सिंघल,हरिकिशन खंडेलवाल,महेश चंद सिंघल,आकाश मित्तल,शील अग्रवाल,पंकज गर्ग, अरविंद खंडेलवाल,मनोज अग्रवाल, सत्य प्रकाश मंगल के अलावा दूरा, किरावली, सीकरी, कागारौल के वैश्य बंधु मौजूद रहे।