
फतेहपुर सीकरी। कई वर्षों से मंडी मिर्जा खा–सामरा मार्ग पर गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी मिर्जा खा आबादी क्षेत्र में करीब 250 मीटर सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रभाव से 63 लाख रुपये की स्वीकृति कराई गई।
स्वीकृत धनराशि से 7 मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण दोनों ओर नाली निर्माण सहित कराया जाएगा। विधायक चौधरी बाबूलाल के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मौके पर निरीक्षण कर कार्य को तत्काल प्रारंभ करवा दिया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत विधायक चौधरी बाबूलाल द्वारा उक्त मार्ग का उद्घाटन कर लोकार्पण किया जाएगा।
सीसी रोड निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।