नए अफसर, नई जिम्मेदारी: 2025 बैच के IAS को जिलों में मिली तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देने के लिए 2025 बैच के 21 आईएएस अधिकारियों को जिलों में प्रशिक्षण के लिए तैनाती दे दी गई है। ये सभी अधिकारी 17 अप्रैल से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से कार्यमुक्त होकर अपने-अपने जिलों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है, जहां वे प्रशासनिक कार्यों का अनुभव प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें जमीनी स्तर पर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा।
जिलावार तैनाती के तहत आईएएस शक्ति दुबे को मुरादाबाद, कोमल पुनिया को इटावा, आदित्य विक्रम अग्रवाल को अयोध्या, मयंक त्रिपाठी को कुशीनगर और हेमंत को आगरा में तैनात किया गया है।
इसी तरह संस्कृति द्विवेदी को हरदोई, रिया सैनी को वाराणसी, शिवास सुभाष जगाड़े को बलरामपुर, शिवम सिंह को प्रयागराज और सलोनी गौतम को मथुरा भेजा गया है।
सिद्धार्थ सिंह को आजमगढ़, स्वेता को लखनऊ, रेखा सियाक को बांदा, आयुष जायसवाल को अलीगढ़ और अपूर्वा सिंह को बस्ती में तैनाती दी गई है।
वहीं आयुष सैनी को झांसी, मुकुल खंडेवाल को गोरखपुर, थनीगैयारासन टी. को अंबेडकरनगर, संदीप को कानपुर, रामभोश को सहारनपुर और विद्यांशु शेखर झा को बाराबंकी में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन युवा अधिकारियों की तैनाती से जिलों में प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान ये अधिकारी स्थानीय समस्याओं को समझते हुए शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।