
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 10 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) समेत कई अहम विभागों में नई तैनातियां की गई हैं।
अविनाश कुमार को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि अरविंद सिंह को एटा का डीएम नियुक्त किया गया है। अमित आसेरी को बांदा, डॉ. अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद और कविता मीना को हापुड़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।
ईशा प्रिया को अंबेडकर नगर, चंचल गौड़ को सोनभद्र, अनुपम शुक्ला को गाजीपुर और शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का डीएम नियुक्त किया गया है। वहीं ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है।
अन्य नियुक्तियों में निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव, प्रेम रंजन सिंह को सर्व शिक्षा अभियान में अपर राज्य परियोजना निदेशक और अभिषेक पाण्डेय को राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त बनाया गया है।
संजीव रंजन को कृषि विभाग में विशेष सचिव, जे. रीभा को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि अरुण कुमार को इसी विभाग से अवमुक्त किया गया है।
आशुतोष कुमार द्विवेदी को लोक निर्माण विभाग और बद्री नाथ सिंह को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। दीक्षा जैन को यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
डॉ. अपरांजिता सिंह सिनसिनवार को बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण और प्रणता ऐश्वर्या को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा उत्कर्ष त्रिवेदी को शाहजहांपुर, अभिनव जेठ जैन को कानपुर नगर और दीक्षा जोशी को सीतापुर का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया गया है।