भीषण-गर्मी में रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत: सहरसा-आनंद विहार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

लखनऊ। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 05575/05576 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा विशेष गाड़ी का संचालन सहरसा से 28 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा आनंद विहार टर्मिनल से 30 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 12 फेरों में यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी।

वहीं 05575 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से रात 8 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में गढ़ बरूआरी, सुपौल, न्यू झाझा, निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर, सकरी, शिशो, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और हापुड़ होते हुए तीसरे दिन गाजियाबाद पहुंचकर सुबह 1:05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में सुबह 5:15 बजे आनंद विहार से चलेगी ट्रेन

वापसी दिशा में 05576 आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी प्रत्येक गुरुवार को सुबह 5:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, शिशो, सकरी, झंझारपुर, घोघरडीहा, निर्मली, न्यू झाझा, सुपौल और गढ़ बरूआरी होते हुए अगले दिन सुबह 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

22 कोचों के साथ चलेगी ट्रेन, विभिन्न श्रेणियों की होगी सुविधा

इस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 जनरेटर सह लगेज यान, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 8 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी तथा 1 एलएसएलआरडी कोच शामिल रहेगा। रेलवे के इस फैसले से गर्मी के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।