लखनऊ के गोमती नगर में 2 किलो गांजें के साथ युवक गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थानाक्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बीते 6 मई को उपनिरीक्षक कंचन तिवारी की ओर से फर्द बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना गोमतीनगर में 171/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अभियुक्त अजीत तिवारी पुत्र अचल शंकर तिवारी निवासी ग्राम छतापुर कला, थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। गिरफ्तारी हैनीमैन चौराहे से रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाने वाले रास्ते पर 6 मई 2026 की रात करीब 9:15 बजे की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 15 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में थाना गोमतीनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

इस गिरफ्तारी अभियान में गोमतीनगर थाना पुलिस की टीम शामिल रही। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कंचन तिवारी, उपनिरीक्षक गुरप्रीत कौर, उपनिरीक्षक हिमांशु द्विवेदी और आरक्षी सूर्यप्रताप सिंह शामिल रहे।