होर्डिंग लगवा रहे भाजपा नेता को मारी गोली, आरोपी हिरासत में


लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र में शनिवार रात भाजपा नेता पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। टिकैतराय राय तालाब के पास बुद्धेश्वर व्यापार मंडल से जुड़े भाजपा नेता Chetan Tiwari को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोली चलाने के आरोपी वैभव नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है, लेकिन इलाके में विभिन्न चर्चाएं चल रही हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक चेतन तिवारी अपने नाम के आगे “माहराज” शब्द लिखते थे, जिसको लेकर कुछ लोग नाराज बताए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय भी वह अपने इसी नाम की होर्डिंग लगवा रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ा और गोली चलने की घटना हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बाजारखाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।