
फिरोजाबाद। आगामी त्योहारों बकरीद, गंगा दशहरा और मुहर्रम को लेकर थाना पचोखरा परिसर में पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम, क्षेत्राधिकारी टूण्डला तथा प्रभारी निरीक्षक पचोखरा मौजूद रहे। अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की।
बैठक में लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण माहौल कायम रखें। अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने की भी सलाह दी। प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क निगरानी की जाएगी।