
आगरा। आगरा महानगर के रमन्ना ग्राउंड में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत दो दिवसीय महानगर प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस के पांचवें सत्र में फतेहपुर सीकरी सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rajkumar Chahar मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने “देश के सम्मुख चुनौतियाँ एवं निदान के हमारे प्रयास” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि Bharatiya Janata Party का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज और संगठन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की कार्यशैली और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सत्र की अध्यक्षता विधायक उत्तर पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की। प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।