NDA की ऐतिहासिक बैठक! चुनौतियों में संगठित रहने के वादे के साथ विकसित भारत 2047 का संकल्प

नई दिल्ली, 10 जून 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 12 वर्ष पूरे करने के साथ ही स्वतंत्र भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पार कर लिया हालांकि इसमें पंडित नेहरू के अंतरिम सरकार के पांच वर्षों को नहीं जोड़ा गया है लेकिन 26 मई 2014 को शपथ लेने वाले मोदी का कार्यकाल 10 जून 2026 को 4399 दिन पूरा हुआ जो कि किसी भी प्रधानमंत्री का आज़ादी के बाद की सरकारों में सबसे ज्यादा है.

एनडीए की ऐतिहासिक बैठक:

12 वर्षों के इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए की भव्य बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सभी घटक दलों के नेता, 22 एनडीए शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ नेता शामिल हुए। एनडीए के 35 से अधिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

कैबिनेट ने किया प्रधानमंत्री का अभिवादन

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी का ताली बजाकर स्वागत किया। विशेष प्रस्ताव पारित कर उनके नेतृत्व की सराहना की गई। प्रस्ताव में आर्थिक सुधारों, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, जन कल्याण योजनाओं, रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता और वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती छवि को रेखांकित किया गया।

बैठक का फोकस:

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जन सेवा सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। बैठक में राष्ट्रीय विकास कार्यक्रमों, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और 2047 तक विकसित भारत के विजन की समीक्षा हुई। एनडीए घटक दलों ने एक स्वर में मोदी सरकार की नीतियों का समर्थन किया।

12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां

मोदी सरकार के इन 12 वर्षों में भारत ने कई ऐतिहासिक बदलाव देखे। जीएसटी, यूपीआई डिजिटल क्रांति, स्वच्छ भारत, आयुष्मान भारत, नए संसद भवन, अनुच्छेद 370 का निरसन, राम मंदिर निर्माण, आत्मनिर्भर भारत अभियान, कोविड टीकाकरण और महिला आरक्षण बिल जैसी पहलें प्रमुख रहीं। एनडीए ने इन उपलब्धियों को जनता के विश्वास का प्रमाण बताया।

अंतरराष्ट्रीय बधाईयां और विपक्ष की प्रतिक्रिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति और कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने बधाई दी। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी समेत विश्व नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी की सराहना की। विपक्ष की आलोचनाएं और गंभीर सवालों को दरकिनार कर सत्ताधारी गठबंधन ने अपनी उपलब्धियों पर जोर दिया।

आगे की राह:

एनडीए नेताओं ने एकमत से प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और मजबूती से काम करने का संकल्प लिया। बैठक में कैबिनेट विस्तार की अटकलें भी चलीं, हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।