53 किलो का केक काटकर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, सपाइयों ने किया वृक्षारोपण


मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को मथुरा में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय, डैंपियर नगर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने 53 किलो का केक काटकर अपने नेता का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अहिल्या पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने कहा कि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के आदर्शों पर चलते हुए गरीबों, जरूरतमंदों और पीड़ितों की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में अखिलेश यादव लगातार जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर महानगर प्रमुख महासचिव प्रहलाद यादव, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव डॉ. राजन रिजवी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रणवीर धनगर, पूर्व सभासद राजेश यादव, पूर्व महासचिव रवि यादव, अरुण दीक्षित, महानगर उपाध्यक्ष राजेश यादव, अनिल निषाद (हप्पू), कमल किशोर शर्मा, मथुरा-वृंदावन विधानसभा अध्यक्ष वल्लभ भाई कुशवाहा, विनय ठाकुर, अधिवक्ता सभा महानगर अध्यक्ष विकास चौधरी, महिला सभा महानगर अध्यक्ष गुड्डी सैनी, अनुसूचित जनजाति महानगर अध्यक्ष किरण दिवाकर, महासचिव प्रीति, यूनियन सभा विधानसभा अध्यक्ष जय शर्मा, युवा नेता संजय यादव, बॉबी यादव, अमित यादव, शिशुपाल यादव, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश यादव, सत्येंद्र यादव, नानक निषाद, जग्गा, प्रफुल्ल, नेत्रपाल सिंह, युवा समाजसेवी ठाकुर चंद्रशेखर सिंह, गिर्राज किशोर कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन महानगर प्रमुख महासचिव प्रहलाद यादव ने किया, जबकि अंत में महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया। जन्मदिन समारोह के समापन पर कार्यकर्ताओं ने अहिल्या पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।