PM Modi Birthday 2026: जन्मदिन पर BJP का बड़ा प्लान

नई दिल्ली/अर भारती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन (PM Modi Birthday) यानी 17 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है। इस बार पार्टी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सिर्फ एक दिन तक सीमित रखने के बजाय महीने भर चलने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई है। इनमें सबसे खास वडनगर से वाराणसी तक प्रस्तावित बाइक यात्रा होगी।
वडनगर गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मस्थान है, जबकि वाराणसी उनका संसदीय क्षेत्र है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों शहरों से बाइक सवारों की टीमें यात्रा पर निकलेंगी और रास्ते में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा
PM Modi Birthday में BJP की योजना के मुताबिक वडनगर और वाराणसी से 10-10 बाइकर्स ग्रुप यात्रा करेंगे। दोनों दिशाओं से निकलने वाली यात्राएं करीब एक महीने तक चलेंगी और अलग-अलग राज्यों से होकर गुजरेंगी। रिपोर्टों के अनुसार यात्रा के दौरान प्रतिदिन करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करने की योजना है। इस यात्रा के जरिए पार्टी का फोकस खास तौर पर युवाओं और आम लोगों तक पहुंच बढ़ाने पर रहेगा। रास्ते में स्थानीय स्तर पर संपर्क अभियान और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
UP और गुजरात चुनाव से पहले युवाओं पर फोकस
PM Modi Birthday के कार्यक्रम का राजनीतिक महत्व भी देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि गुजरात में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में BJP का यह अभियान दोनों महत्वपूर्ण राज्यों में युवा वोटरों और जमीनी कार्यकर्ताओं से संपर्क मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
मोदी के 25 साल के नेतृत्व को भी जोड़ेगी BJP
इस बार कार्यक्रमों का दायरा इसलिए भी बड़ा रखा गया है क्योंकि 7 अक्टूबर 2026 को नरेंद्र मोदी (PM Modi Birthday) के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होंगे। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भी शामिल है। BJP इन 25 वर्षों को भी कार्यक्रमों के जरिए जनता तक पहुंचाने की तैयारी में है।
छात्रों और सोशल मीडिया पर भी कार्यक्रम
PM Modi Birthday के दौरान 17 सितंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रमों में देशभर के स्कूली छात्रों के लिए ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना है। इसके अलावा सोशल मीडिया से जुड़े हैकाथॉन, इनोवेशन कार्यक्रम और करीब 25 कल्याणकारी अभियानों को भी अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मनसुख मांडविया, स्मृति ईरानी, वीडी शर्मा और तेजस्वी सूर्या समेत कई नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों को दी गई है।
5 सितंबर को छात्रों को संबोधित कर सकते हैं PM Modi
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 सितंबर को श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में छात्रों को संबोधित कर सकते हैं। BJP हर साल प्रधानमंत्री के जन्मदिन (PM Modi Birthday) पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम करती रही है, लेकिन इस बार अभियान को पहले के मुकाबले काफी व्यापक बनाया गया है।
यहां भी पढ़ें-
लखनऊ में मायावती ने की बड़ी बैठक: UP चुनाव से पहले बसपा ने तेज की संगठन और रणनीति की कवायद
बजरंग दल की जिला बैठक आयोजित: संगठन विस्तार और सामाजिक कार्यों पर जोर