यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। तबादले के साथ कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

आईएएस अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उनसे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रभार हटा दिया गया है। वहीं अमृत अभिजात को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वी. हेकेली झिमोमी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का दायित्व मिला है। इसके अलावा अनिल कुमार को खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

डॉ. एस.के.एस. सुंदरम को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रविंद्र को पंचायती राज विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं अमित गुप्ता को प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल में रणवीर प्रसाद को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें पावर कॉरपोरेशन समेत चार निगमों का दायित्व भी दिया गया है।

वहीं डॉ. आशीष कुमार गोयल को श्रम एवं सेवायोजन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

शासन के इस फेरबदल से शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि, परिवहन, पंचायती राज और श्रम समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। नई तैनातियों के साथ संबंधित विभागों में प्रशासनिक कामकाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी।