अखिलेश ने योगी सरकार से पूछा

इन्वेस्टमेंट आ रहा है तो कहां जा रहा 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लोगों को दुःखी किया है। भाजपा जिसे किसानों के लाभ का कानून बता रही है उससे किसान बर्बाद हो जाएंगे।

केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकारें है परन्तु नौजवानों की ऐतिहासिक बेरोजगारी बढ़ रही है। निजीकरण से संविधान में मिले अधिकारों को भी खत्म किया जा रहा है। दिल्ली की सरकार बड़े-बड़े संस्थान बेच रही है। प्रदेश की सरकार चीजें बेचने में पीछे नहीं है।

अखिलेश शुक्रवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं।

यूरिया खाद मंहगी है। इन्वेस्टमेंट आ रहा है तो कहां जा रहा है। माताएं बहनें कहीं सुरक्षित नहीं हैं तो आखिर कौन जिम्मेदार है।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें और फर्जी एनकाउण्टर हुए हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही फेक एनकाउण्टर्स का सिलसिला शुरू हुआ था।

यह पहली सरकार है जो उद्घाटन का उद्घाटन, शिलान्यास का शिलान्यास और एएमयू का एएमयू करती है। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है जो सरकार जाने वाली है वह कहाँ से कितने इन्वेस्टमेंट ला पाएगी।