अलीगढ़: महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास, मोदी-योगी एक ही मंच पर मौजूद

आज कल्याण सिंह होते तो बहुत खुश होते- प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। अगले साल 5 राज्यों (उप्र समेत पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा) में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश इकलौता ऐसा राज्य जिसे सत्ता का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। यानि 2024 के आम चुनावों में सत्ता में आने वालों के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव काफी महत्तवपूर्ण है। शायद यही वजह है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पहुंचे। दरअसल मोदी तालों के उद्योग कहे जाने वाले अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास के लिए पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।

’21वीं सदी में सुधार रहे 20वीं सदी की गलतियां’- पीएम मोेदी

पीएम ने कहा कि 20वीं सदी की गलतियों को आज 21वीं सदीं में सुधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजा सुहैलदेव हों या राजा महेंद्र प्रताप सिंह उन्हें भुला दिया गया। आज हम नई पीढ़ी को उनसे परिचित करा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को किया याद

पीएम ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि आज उनकी कमी बहुत ज्यादा खल रही है। आज कल्याण सिंह जी हमारे साथ होते तो राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश होते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *