अवनि लेखरा ने पैरालंपिक में जीता दूसरा पदक, गोल्ड के बाद अब ब्रॉन्ज पर कब्जा

Tokyo Paralympics: Avani Lekhara wins Gold Medal in women's 10m AR Standing  SH1 Final

नई दिल्ली। शूटिंग में पहला पैरालंपिक स्वर्ण पदक दिलाने वाली अवनि लेखरा ने एक बार फिर पैरालंपिक पदक जीत लिया है। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक्स के महिलाओं के 50 मीटर राइफ़ल 3 पोज़िशंस के एसएच1 फ़ाइनल में कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ ही भारत के टोक्यो पैरालंपिक्स में 12 पदक हो चुके हैं।

पैरालंपिक्स में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय

इससे पहले, लेखरा पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।  उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग फाइनल (एसएच 1) में 249.6 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। और अब दूसरा पदक भी अपने नाम कर वह पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली महिला बन चुकी हैं।

पैरालंपिक्स में भारत का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन

भारत क खाते में अब दो स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। पैरालंपिक में भारत का अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। भारत ने रियो पैरालंपिक 2016 में चार पदक और 1984 पैरालिंपिक में चार पदक जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *