बढ़ती महंगाई पर भाजपा मंत्री बोले नेहरू की गलती, कांग्रेस ने किया पलटवार

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री है विश्वास सारंग

नई दिल्ली। भारत में समस्याओं की जड़े खोदने का दौर हमेशा से रहा है, पहले समस्या की जड़ खोदने वाली कुदाल का इस्तेमाल समस्या का हल ढूँढने के लिए किया जाता था। लेकिन अब कुछ सालों से राजनीति में चल रही कुदाल हल ढूँढने को छोड़ उस एक नाम को उभारने के लिए इस्तेमाल हो रही है। जिसे कुछ लोग समस्या की जड़ बता सके। दरअसल कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बढ़ती महंगाई की वजह देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बता दिया। जिसके बाद सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष कांग्रेस के बीच वार-पलटवार का सिलसिला शुरू चुका है।

कुतर्क से लबालब भरा बयान
पिछले दिनों मंत्री सारंग ने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ने की वजह पहले प्रधानमंत्री नेहरू द्वारा 15 अगस्त 1947 को लाल किले से दिया गया बयान रहा है। सारंग के इस बयान को कांग्रेस ने उनकी जानकारी के अभाव से जोड़ा है। कांग्रेस के प्रवक्ता सैयद जाफर ने सारंग के बयान के साथ ट्वीट कर कहा है, 15 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री नेहरू ने न लाल किले पर झंडा फहराया और न ही भाषण दिया था। शिवराज के मंत्रियों का बौद्धिक स्तर शून्य है।

कांग्रेस ने किया यज्ञ
राज्य की कांग्रेस ने बीते रविवार को एक ट्वीट किया। ट्वीट में संलग्न तस्वीरों में कुछ कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विश्वास सारंग की तस्वीर को घेर यज्ञ करते दिख रहे है। ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला द्वारा भोपाल के छोला स्थित खेड़ापति श्री हनुमान मंदिर में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की सद्-बुद्धि के लिए विशेष यज्ञ कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *