सिंघु बॉर्डर पर युवक का लटका मिला शव, अज्ञात निहंग सिखों पर हत्या का आरोप

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारियों के मंच के पास लटका मिला युवक का शव, हाथ काटकर  शव बैरिकेड से लटकाया - Singhu Border Youth brutally murdered farmers  protest delhi NTC - AajTak

नई दिल्ली। दिल्ली- हरियाणा बॉर्डर पर सोनीपत जिले से सटे सिंंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों के मुख्य मंच के पास एक युवक का शव मिला। इस युवक की बर्बर तरीके से मार-मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए युवक पर गुरू ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ करने का आरोप है। सरकार के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के चलते किसानों को मुख्य विरोध-प्रदर्शन स्थल पर बैरिकेड के पीछे यह शव पाया गया।

गुरु ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ करने का आरोप

आरोप है कि निहंगों ने उस युवक की हत्या की है। वहीं निहंगों की तरफ से यह सफाई दी गई है कि युवक ने गुरु ग्रंथ साहिब के साथ छेड़छाड़ करता हुआ दिखा था। जिसके बाद बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। खबर है कि उसकी एक हाथ की कलाई भी काट दी गई और उसे भी वहीं लटका दिया गया। गुरुवार देर रात को हुई इस घटना की जानकारी आज सुबह 5 बजे सोनीपत पुलिस को दी गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम दर्शन सिंह था लेकिन 6 महीने की उम्र में फूफा हरनाम सिंह ने लखबीर सिंह को गोद ले लिया था। लखबीर सिंह पेशे से मजदूर थे और उनकी उम्र 35-36 साल थी। SC जाति के लखबीर सिंह तरन-तारान जिले के चीमा खुर्द गांव के रहने वाले थे।

अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सोनीपत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शुक्रवार की सुबह प्रदर्शनकारी किसानों के मुख्य मंच के पीछे यह लाश मिली है। सूचना पर जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, उसे विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन बीच-बचाव के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस वारदात के बाद दोपहर 12 बजे एक बैठक बुलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *